हनुमान जयंती 2021 के दिन बन रहा सिद्धि योग, जानिए ज्योतिष शास्त्र में इसका महत्व और कैसी रहेगी ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति
हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जातीहै। इस साल यह तिथि 27 अप्रैल को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान भक्त इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन मंदिरों में हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। हालांकि इस साल कोरोनावायरस से बचाव के लिए हनुमान भक्तों को घर पर ही रहकर ही हनुमान जन्मोत्सव मनाना चाहिए। इस साल हनुमान जन्मोत्सव के दिन सिद्धि योग बनने से इसका महत्व और बढ़ रहा है। जानिए हनुमान जयंती के दिन बनने वाले ग्रह-नक्षत्रों के बारे में-
Make your journey with us more effectable.Here i have searched some essential products for my visitors on my website.
Click below to buy it.
हनुमान जयंती के दिन सिद्धि योग रात 08 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग को शुभ योग माना जाता है। इस दौरान शुभ कार्य किए जा सकते हैं। जबकि इसके बाद व्यतीपात योग लग जाएगा। इस योग को ज्योतिष शास्त्र में शुभ नहीं मानते हैं।
Also read:
आगरा के अस्पतालों का हाल: न बिस्तर मिल रहा...न ऑक्सीजन, इलाज के लिए तड़प रहे मरीज
हनुमान जयंती का महत्व-
हनुमान जयंती के दिन जगह-जगह भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। भक्त हनुमान जी के मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इस जो भक्त हनुमान जी की भक्ति और दर्शन करता है, उसके सभी दुख दूर हो जाते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही उपवास भी रखते हैं।
हनुमान जयंती पर धन से जुड़ी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन भक्त नौकरी व व्यापार में धन से जुड़ी समस्याओं के लिए उपाय भी करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन शुभ मुहूर्त में हनुमान जी के आगे चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Also read:
Gangaur 2021 : महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है गणगौर, पति से छिपकर रखा जाता है व्रत
On. 24.04.2021
Comments
Post a Comment