Chaitra Navratri 2021: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें किस दिन पड़ रहा कौन सी देवी का दिन
चैत्र मास शुक्ल प्रतिपदा के दिन से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होती है। हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का काफी महत्व माना जाता है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले पर्व में आदिशक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा की जाती है। कई भक्त पूरे 9 दिन मां दुर्गा की आराधना करते हुए व्रत रहते हैं।
इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत मंगलवार के दिन हो रही है। इसलिए इस बार मां दुर्गा घोड़े की सवारी करके आएगी। भगवतपुराण के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा जब घोड़े की सवारी करती है तो इसका असर गंभीर होता है। प्राकृतिक आपदाएं, सत्ता में उथल-पुथल जैसी कई विपदा आ सकती हैं।
👉Make your journey with us more effectable.
💥Here i have searched some essential products for my visitors on my website.
Click below to buy it.🌈
✔️Product 2 buy now 👈
✔️Product 3 Buy now👈
चैत्र नवरात्रि कब से हैं शुरू?
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है। इस साल 13 अप्रैल से शुरू होकर समापन 22 अप्रैल को होगा।
जानें किस दिन पड़ रहा कौन सी देवी का दिन
13 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना
14 अप्रैल, बुधवार: चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
15 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
Also read:
Bank holidays in April 2021: Check the full list here
होली पर करें इन 7 में से कोई एक उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
ज्ञान की बात: आखिर सौरमंडल के इस ग्रह को क्यों कहा जाता है वैक्यूम क्लीनर?
16 अप्रैल, शुक्रवार: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन- मां कुष्मांडा पूजा
17 अप्रैल, शनिवार: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन- मां स्कन्दमाता पूजा
18 अप्रैल, रविवार: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
19 अप्रैल, सोमवार: चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
20 अप्रैल, मंगलवार: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन- मां महागौरी की पूजा, दुर्गा अष्टमी, महाष्टमी
21 अप्रैल, बुधवार: राम नवमी, भगवान राम का जन्म दिवस।
22 अप्रैल, गुरुवार: चैत्र नवरात्रि पारण
On. 03.04.2021
Comments
Post a Comment