बुधवार के दिन ऐसे करें श्री गणेश को प्रसन्न,दूर होगी परेशानी।

मंगलमूर्ति श्री गणेश जी सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजे जाते हैं। इनका सबसे पहले पूजन इसलिए होता है कि काम बिना किसी विघ्न के पूरा हो सके।  

Also read:

गणेश मंत्र (Ganesh Mantra)

इस दिन 'गं हं क्लौं ग्लौं उच्छिष्टगणेशाय महायक्षायायं बलिः' या फिर 'ओम गं गणपतये नमः' मंत्र के जाप से सारे कष्ट दूर होते हैं और व्यक्ति की आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है।



मान्यता है कि गणेश जी के ध्यान मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी परेशानियां खूद व खूद दूर हो जाती है। इसी कारण तो किसी भी शुभ मांगलिक कार्यों को आरंभ करने से पहले श्री गणपति जी का न सिर्फ आवाहन किया जाता है बल्कि उनकी विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।  

Also read:

धर्म, यज्ञ और तपस्या का सार है यह माह, अवश्य करें जल का दान

देवताओं में सबसे पहले पूजे जाते हैं विध्नहर्ता

श्री गणेश संहिता के अनुसार मंगलमूर्ति गणेश सभी देवताओं में अपनी कुशाग्र बुद्धि व विवेक के कारण सबसे पहले पूजे जाते हैं।

Amazing deal for you!

Accessorize Gold-Toned Embellished & Embroidered Box Clutch for just Rs 1761 (MRP Rs 7045) from Myntra

Shop Now!

गणेश जी के 12 नाम

इतना ही गणेशजी के कई नाम हैं अगर इन नामों का भी जाप किया जाए तो लोगों के जीवन से मुश्किलें दूर हो जाती है। नारद पुराण के मुताबिक गणेश जी के 12 नाम हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन।  नारद पुराण में वर्णित श्रीगणेश जी के इन 12 नामों का बुधवार के दिन सुबह-शाम 108 बार जप करने से सभी विघ्नों का नाश हो जाता है।

Also read:

अक्षय तृतीया कब है, मई 2021: जानिए शुभ मुहूर्त, महत्व और अन्य जरूरी जानकारी

सबसे पहले तो इस बात का खास ध्यान रखें कि भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए की जा रही पूजा के दिनों में पूर्ण सात्विक जीवन बिताएं. इसके अलावा घर के पूजा स्थल में पूजा की सभी सामग्री जैसे धूप, दीप, रोली, मोली, चावल, दूर्वा, मोदक, जल का पात्र, गणपति स्तोत्र की पुस्तक और लाल या पीला आसन आदि लाकर रख लें।


मिलेगा मनचाहा वर या वधू-


शुक्लपक्ष के बुधवार की शाम को गणेश जी का सिंदूर से श्रृंगार करें. उनके समक्ष शुद्ध घी का दीपक जलाकर उन्हें पीले वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद 11 पीले पुष्प और 11 मोदक चढ़ाएं. अब स्वंय भी एक पीले रंग के आसन पर बैठकर ॐ विघ्नहर्त्रे नमः मंत्र का 3 माला जाप करें।

संतान प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद-


बुधवार के दिन सुबह गणेश जी की पूजा करें. इस दौरान उन्हें लाल फल अर्पित करें. अब एक लाल आसन बिछाएं और पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं. अब संतान गणपति स्तोत्र का पाठ करें और ॐ उमापुत्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. पूजा पूरी होने के बाद इन फलों को काटकर बच्चों में बाट कर दें. इस कार्य को लगातार हर बुधवार को करें. कार्य सिद्ध होने पर भगवान गणेश को 108 लड्डुओं का भोग लगाएं और प्रसाद के तौर पर यह गरीब और जरूरमंद बच्चों में बांट दें।

अपना घर बनाने की इच्छा होगी पूरी


बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद गणपति को लाल गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें. अब लाल फल, लाल वस्त्र और तांबे का एक सिक्का चढ़ाएं. इसके बाद ॐ सर्वसौख्यप्रदाय नमः मंत्र का 5 माला जाप करें. ध्यान रहे कि जाप के लिए केवल रुद्राक्ष और लाल चंदन की माला ही लें. अब एक लाल वस्त्र में सिक्का बांधकर अपने पास ही रख लें और गणेश जी के सामने अपना मकान बनने की प्रार्थना करें।


दूर होगी आर्थिक क्षेत्र में आने वाली समस्या


बुधवार के दिन स्नान करने के बाद गणपति बप्पा की पूजा करें. इसके बाद उनके मस्तक पर तिलक लगाएं और वहीं तिलक अपने माधे पर भी लगाएं. इस उपाय को लगातार हर बुधवार को करने से आर्थिक क्षेत्रों में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलता है।


हर मनोकामना होगी पूर्ण


बुधवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद साफ वस्त्र पहनकर ही गणेश जी पूजा करें. बप्पा को पांच दूर्वा अर्पित करें और ध्यान रहे कि दूर्वा कभी भी गणेश जी के चरणों में नहीं, बल्कि मस्तक पर रखें. इस उपाय को करने से बप्पा भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।




On. 12.05.2021





Source link 



Comments

Popular posts from this blog

Panchang 2021: See how many auspicious times in the year 2021, from land worship to buying a house or marriage

Why Maruti Vitara Brezza Becomes Number One Every Time, This Car Sells Greatly For These Five Reasons

ज्ञान की बात: आखिर सौरमंडल के इस ग्रह को क्यों कहा जाता है वैक्यूम क्लीनर?