इन छोटी-छोटी आदतों के जरिए भी आप कर सकते हैं धरती की हिफ़ाजत


मनुष्य और अन्य जीव-जंतुओं को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन चाहिए। पेड़-पौधे हमें यह जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। बदले में हम पेड़-पौधों को कार्बन डाईऑक्साइड देते हैं। बिना पेड़-पौधों के तो हमें भोजन भी नहीं मिल सकता। इसीलिए हमारी संस्कृति में सदैव वृक्षों और पशु-पक्षियों की पूजा की गई है। दुख की बात है कि हम मनुष्यों की बेलगाम गतिविधियों का प्रभाव धरती की अन्य सभी प्रजातियों पर पड़ रहा है। वर्तमान में विभिन्न प्रजातियों के विलुप्तीकरण की गति सामान्य से दस हजार गुना अधिक है।
Also read:
रसोई में रखी इन चीजों से पा सकते हैं ग्रह दोषों से मुक्ति (गृह दोष के उपाय)

धरती की हिफाजत करने, एनर्जी कंजर्वेशन, बिजली-पानी और आबोहवा की सुरक्षा करने के लिए आमतौर पर सोचा जाता है कि इसमें हम क्या ही योगदान दे सकते हैं ये तो सरकार का काम है लेकिन अगर अवेयर हैं तो एक मिनट का समय देकर छोटी-छोटी आदतों के जरिए भी धरती को सुरक्षित कर सकते हैं।
पानी बचाएं : पृथ्वी पर पानी की स्थिति को देखें तो इसकी भारी कमी है। आज जरूरत है ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने की जिससे पृथ्वी पर पर्याप्त मात्रा में पानी मौजूद रह सके व आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या से न जूझना पड़े।

1.फ्रिज के दरवाजे को बंद रखें। केवल एक बार खोलने से ही उसके अंदर के एक क्वॉर्टर से ज्यादा ठंडी हवा बाहर चली जाती है। साथ ही, कहीं शहर से बाहर जा रहे हो तो बेहतर है उसे बंद कर दें।

2. अगर आप हॉब पर खाना बना रहे हैं तो कोशिश करें कि सॉसपैन उतना बड़ा हो जितना हीटिंग एलिमेंट है। इससे पैन जल्दी गर्म होगा और ऊर्जा खपत कम होगी।

3. दांतों को ब्रश करते वक्त या फिर शेविंग करते वक्त वॉश बेसिन का नल खुला न रखें। एक मिनट तक नल से बहते पानी के कारण एक लीटर पानी बर्बाद हो सकता है।


4. जिन नलों में से पानी रिसता रहता है उन्हें ठीक कराएं। एक रिसते नल में से औसतन 5500 लीटर पानी बर्बाद हो सकता है।

5. गार्डन होज व स्प्रिंकलर्स एक हजार लीटर प्रति घंटे तक पानी बर्बाद कर सकते हैं जो कि किसी एरवेज फैमिली की वॉटर डेली यूज से भी ज्यादा है।


पेड़-पौधे लगाएं : धरती को बचाने और संवार कर रखने के लिए पेड़-पौधे लगाने जरूरी हैं इसलिए अपने घर से पौधे लगाने की शुरूआत करें। स्वच्छ हवा और वातावरण के लिए पेड़-पौधे लगाने जरूरी है।


पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं : हमारी पृथ्वी को सबसे अधिक नुक्सान पहुंचाने वाली चीजों में से एक है पॉलीथिन। यह एक चीज है जो जलने के बाद भी वातावरण को हानि पहुंचाती है इसलिए इसका इस्तेमाल एकदम बंद करें।


स्वच्छता का रखें ध्यान : गंदगी पृथ्वी को कई तरह से नुक्सान पहुंचाती है जिससे पृथ्वी की सतह के कमजोर होने का खतरा बना रहता है इसीलिए सफाई का खास ध्यान रखें जिससे हमारी पृथ्वी को किसी तरह का नुक्सान न होने पाए।


पुरानी चीजों को करें रिसाइकिल : पुरानी चीजों को फैंकने की बजाय उन्हें सम्भाल कर रखें और रिसाइकिल करने के लिए सौंपें।


प्रदूषण पैदा न करें : प्रदूषण कम करने में आप अपनी छोटी-छोटी आदतें बदल कर योगदान दे सकते हैं। जैसे कि आप अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें तो तंदुरुस्त तो रहेंगे ही, प्रदूषण भी कम फैलेगा।
 


पशु-पक्षियों को न करें तंग : धरती पर हर तरह का जीवन महत्वपूर्ण है। प्रकृति ने हर चीज को एक विशेष उद्देश्य से जीवन दिया है। सभी पर्यावरण में अपना-अपना योगदान देते हैं।


न जलाएं कूड़ा : आमतौर पर गली-गली, नुक्कड़-नुक्कड़ कूड़े के ढेर लगे रहते हैं और कुछ लोग उस गंदगी को जगह-जगह से इकट्ठा कर जला देते हैं जिससे हमारे वातावरण में वायु प्रदूषण फैलने का खतरा बढ़ जाता है।




On. 15.05.2021



Comments

Popular posts from this blog

Panchang 2021: See how many auspicious times in the year 2021, from land worship to buying a house or marriage

Why Maruti Vitara Brezza Becomes Number One Every Time, This Car Sells Greatly For These Five Reasons

ज्ञान की बात: आखिर सौरमंडल के इस ग्रह को क्यों कहा जाता है वैक्यूम क्लीनर?