जीवन के लिए अनमोल वचन
इनके विचार वास्तव में किसी के भी जीवन में उत्साह और जूनून पैदा करने का दम रखते हैं. तो चलिए फिर देर ना करते हुए अपने लेख Life Quotes In Hindi को शुरू करते हैं, और खोलते हैं महान लोगों के कथनों और विचारों का पिटारा. आप भी इन अनमोल वचनों से अपनी Life को Better बना सकते हैं.
जीवन के लिए अनमोल वचन
1.पानी अगर मर्यादा तोड़ने पर आ जाए तो तय है विनाश, और अगर जुबान मर्यादा तोड़े तो फिर होता है सर्वनाश
2.जो किताब आपको सोचने पर मजबूर करदे, असल में वही आपका जीवन बदल सकती है.
3.जिस तरह से माचिस किसी दूसरी चीज़ को जलाने से पहले खुद जलती है, उसी प्रकार गुस्सा भी पहले दुसरे को नुकसान पहुंचाने से पहले खुद को हानि पहुंचाता है.
4.उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नही कर सकता जिसके पास सब्र की ताकत है।
5.डर हमेशा आपको एक कैदी बना के रखेगा, जबकि खुले विचार आपको एक बादशाह बनाके रखेंगे।
6.सफल व्यक्ति कोई नया काम नही करता, बल्कि वो काम को नए तरीके से करता है।
7.चोट मारने के लिए लोहे के गर्म होने की प्रतीक्षा न करें बल्कि इसे चोट मार-मार कर गर्म करें।
8.हमें सफल होने के बाद हमारा रौब अपने माता पिता को नही दिखाना चाहिए क्योंकि वे खुद हारे हैं आपको जिताने के लिए।
9.हमारे अंदर अंधकार और रोशनी दोनों है, यह हमें चुनना है कि इनमें से हम किस को महत्व देते है
10.जब आप दुखी हो तो कोई फैसला मत लेना जबकि जब आप खुश हो तब कोई भी वादा मत करना।
11.आप कितनी बार गिर रहे हैं, ये कभी मायने नही रखता, लेकिन आप कितनी बार गिरके अपने लक्ष्य को हासिल कर रहे हैं, ये मायने रखता है।
12.पीपल के पत्तों जैसा ना बनो,जो वक्त आने पर सूख कर गिर जाते हैं|बनना है तो मेहंदी के पत्तों जैसा बनो,जो खुद पिसकर भी दूसरों की जिंदगी में रंग भर जाते हैं|
13.पैर में मोच और छोटी सोच इंसान को कभी आगे नहीं बढ़ने देती|
14.मिट्टी का मटका और परिवार की कीमत सिर्फ बनाने वाले को ही पता होती है, तोड़ने वाले को नहीं|
15.सभी गलत कार्य मन से उपजते हैं। अगर मन परिवर्तित हो जाये तो क्या गलत कार्य ठहर सकता है। – महात्मा बुद्ध
Get Flat 20% Off Code: BEARDO20 on Beardo
On. 12.06.2021
Comments
Post a Comment