रसोई में रखी इन चीजों से पा सकते हैं ग्रह दोषों से मुक्ति (गृह दोष के उपाय)
ज्योतिष में नौ ग्रह बताए गए हैं। ये सभी ग्रह अपनी प्रकृति के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जब ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है या फिर ग्रह एक दूसरे के साथ मिलकर कोई अशुभ योग बनाते हैं तो उसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है, इसलिए लोग ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि आपको रसोई में मौजूद कई चीजें ऐसी हैं, जिनका उपयोग ग्रहों को अनुकूल बनाने में किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे रसोई घर में रखी चीजों से ग्रह दोष के बुरे प्रभावों से मुक्ति पाई जा सकती है।
Also read:
सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। कुंडली में सूर्य को मजबूत बनाने के लिए शुद्ध घी, केसर, गेहूं से आदि चीजों को प्रयोग और दान करना चाहिए।
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए केवल जल ही काफी होता है। इसके लिए चंद्रमा को जल देना चाहिए। रसीले फल, शर्बत, चावल आदि का उपयोग चंद्रमा को बल देता है।
मंगल को अनुकूल बनाने के लिए आटे के मौटे रोट हनुमान जी पर चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही लाल फल सब्जियों आदि के प्रयोग से मंगल का बलवान होता है।
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध अनुकूल फल प्रदान नहीं कर रहे हो तो धनिया, सौंफ, मूंगदाल, हरी शाक-भाजी का प्रयोग बढ़ाकर बुध को मजबूत किया जा सकता है। सहजन की फली, त्रिफला आदि का उपयोग करने के साथ ही दान भी किया जा सकता है।
Also read :
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरू ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहे हो तो उसे हल्दी, केशर और केले आदि पीली चीजों का दान करना चाहिए।
शुक्र को मजबूत करने के लिए चावल दूध आदि का दान किया जा सकता है। इसके अलावा मखाने और चावल से खीर बनाकर उसका सेवन किया जा सकता है। सफेद चीजों का सेवन भी शुक्र को मजबूत बनाता है।
यदि किसी की कुंडली में शनि अशुभ फल प्रदान कर रहे हो तो सरसों का तेल, कलौंजी, काले तिल का प्रयोग और दान करना शुभकारी रहता है।
राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए सिरका, रासायनिक पदार्थ, नमक इत्यादि प्रयोग किया जा सकता है। जल में जौ प्रवाहित करने से भी राहु के कोप से राहत मिलती है।
Also read :
On. 03.05.2021
Kya in Sb se Sch me ghr dosh sahi ho jata h
ReplyDelete